मेरठ में 22 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने जिला संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अशोक कंसल को बनाया है। विधानसभावार जिम्मेवारी अलग से सौंपी गई है। रैली में 160 बसें ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत मेरठ से सटी विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना और खतौली में 40-40 बसें लगाई है। इसके अलावा जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्र में बीस-बीस बसें लगाई गई हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता अशोक कंसल का जिला संयोजक बनाते हुए प्रत्येक विधानसभा पर एक संयोजक बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि बसों से ज्यादा निजी वाहनों से कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। रैली में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों और छोटे वाहनों से भी जाएंगे। रैली को लेकर बसों का आवंटन गांवों के हिसाब से कर दिया गया है। सुबह आठ बजे बसें यहां से निकल जाएंगी। जिले से बीस हजार लोगों के रैली में पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
पूर्व विधायक अशोक कंसल बनाए गए जिला संयोजक